देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा
उन्होंने इस्तीफ़ा देने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि उन्होंने अपना इस्तीफ़ा रा ज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सौंप दिया है, जिसे राज्यपाल महोदय ने स्वीकार कर लिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री तौर पर पांच साल के कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के कई नेताओं को धन्यवाद दिया. इस दौरा न सरकार में शामिल रही शिवसेना के प्रति भी उन्होंने आभार जताया. उन्होंने ये भी बताया कि शिवसेना को कभी भी उन्होंने मुख्यमंत्री पद शेयर करने का विकल्प नहीं दिया था. महाराष्ट्र विधानसभा चु नाव के नतीजे आए 14 दिन बीत चुके हैं और अब तक वहां सरकार का गठन नहीं हुआ है. चुनाव परिणाम आने के बाद से बीजेपी और शिवसेना के बीच रिश्ते तल्ख रहे और बयानबाजी का दौर चलता रहा. 50-50 के फॉर्मूले और मुख्यमंत्री के पद को लेकर दोनों दल आमने सामने हैं और इस बीच अन्य दलों के साथ मुलाक़ातों का दौर भी चला. लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. देवेंद्र फडणवीस ने ये भी साफ़ किया है कि उनकी पार्टी विधायकों के ख़रीद फ़रोख्त में शामिल नहीं है. उधर दूसरी ओर शिवेसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने मुख्यमंत्री के प्र...