देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा

उन्होंने इस्तीफ़ा देने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि उन्होंने अपना इस्तीफ़ा राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सौंप दिया है, जिसे राज्यपाल महोदय ने स्वीकार कर लिया है.

उन्होंने मुख्यमंत्री तौर पर पांच साल के कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के कई नेताओं को धन्यवाद दिया. इस दौरान सरकार में शामिल रही शिवसेना के प्रति भी उन्होंने आभार जताया.

उन्होंने ये भी बताया कि शिवसेना को कभी भी उन्होंने मुख्यमंत्री पद शेयर करने का विकल्प नहीं दिया था.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आए 14 दिन बीत चुके हैं और अब तक वहां सरकार का गठन नहीं हुआ है.

चुनाव परिणाम आने के बाद से बीजेपी और शिवसेना के बीच रिश्ते तल्ख रहे और बयानबाजी का दौर चलता रहा. 50-50 के फॉर्मूले और मुख्यमंत्री के पद को लेकर दोनों दल आमने सामने हैं और इस बीच अन्य दलों के साथ मुलाक़ातों का दौर भी चला. लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला.

देवेंद्र फडणवीस ने ये भी साफ़ किया है कि उनकी पार्टी विधायकों के ख़रीद फ़रोख्त में शामिल नहीं है.

उधर दूसरी ओर शिवेसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने मुख्यमंत्री के प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री की बातचीत मातो श्री में हुई थी. मुख्यमंत्री सच नहीं बता रहे हैं.

शादी को लेकर पूरी दुनिया में लोगों में बहुत उत्सुकता रहती है. लेकिन, दुनिया के कुछ हिस्सों में शादी से जुड़े कुछ जश्न, बहुत से ज़ख़्म दे जाते हैं. उनकी शादी की पहली रात ऐसी गुज़रती है, जिसकी बुरी यादें ताज़िंदगी उनका पीछा करती हैं.

कई अरब और मुस्लिम देशों में ये उम्मीद की जाती है कि शादी की पहली रात को महिलाएं कुंवारी हों.

बीबीसी अरबी ने अलग-अलग सामाजिक तबक़े से आने वाली कई महिलाओं से इस बारे में बात की और ये समझने की कोशिश की कि शादी से जुड़े इस रिवाज का उनकी शादीशुदा ज़िंदगी पर क्या असर पड़ा और किस तरह सेक्स एजुकेशन की कमी ने उनकी शादी पर प्रभाव डाला.

ये उन महिलाओं से हुई बातचीत के संक्षिप्त अंश हैं, जिस में वो ये बता रही हैं कि सुहागरात के साथ ही उनकी ज़िंदगी किस तरह उलट-पुलट हो गई.

Comments

Popular posts from this blog

بعد حادث محمد الشمراني، الولايات المتحدة تطرد 21 متدربا عسكريا سعوديا

中消协报告:37.3%受访消费者直播购物中遇到过问题

肺炎疫情:意大利单日死亡475人香港单日确诊25例均创纪录